कटरा बाजार (गोंडा)। कटरा बाजार-गोंडा मार्ग पर रायपुर फ़क़ीर गांव के पास सोमवार को मार्ग किनारे गड्ढे में अधेड़ शव व बाइक मिलने से हड़कंप मच गया। रायपुर फकीर प्रधान प्रतिनिधि उमेश तिवारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
उपनिरिक्षक योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक विजय कुमार पांडेय (47) पुत्र अयोध्या प्रसाद निवासी पंत नगर कोतवाली गोंडा की पहचान उसके आधार कार्ड से हुई। एसआई योगेश प्रताप सिंह ने मुताबिक मृतक की बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरने से मौत हुई है। एसआई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।