फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी शिक्षा हासिल करके आगे बढ़ें बेटियां : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बाल श्रमिक विद्या योजना के शुभारंभ के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोंडा की मधु से बात किया। एनआईसी में उन्होंने बेटी का उत्साह बढ़ाया और कहा कि अच्छी शिक्षा हासिल करके आगे बढ़ें। इसके साथ ही योजना का विस्तार करते हुए उन्होंने गोंडा जिले में योजना लागू किया है। इसके पहले यह योजना प्रदेश के कुछ जनपदों में चल रही थी। योजना से बाल श्रमिकों के तरक्की की राह आसान होगी। बालिका मधु को मुख्यमंत्री के निर्देश पर उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने वस्त्र आदि भेंट किया।
विज्ञापन

बाल श्रमिक विद्या योजना अब जिले में भी लागू हो गई है। इसमें चयनित प्रत्येक बालक को प्रतिमाह 1000 तथा बालिका को 1200 रुपये मिलेगा। वहीं कक्षा 8, 9 व 10 पास करने पर एकमुश्त 6000 की आर्थिक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने योजना के शुभारंभ करने के बाद गोंडा की बालिका मधु निवासी ग्राम पंचायत अशोकपुर ब्लॉक कटरा बाजार से एनआईसी गोंडा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सीधे बात की। मधु से मुख्यमंत्री ने उसकी पढ़ाई उसके माता-पिता और उसके संरक्षक की जानकारी ली और उसको 1200 रुपए प्रतिमाह दिए जाने की बात कही। मन लगाकर लगातार अपनी पढ़ाई जारी रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने मधु को नए कपड़े दिलाने की बात कही गई जिसे उप श्रम आयुक्त देवीपाटन मंडल रचना केसरवानी ने तत्काल मंगा कर दे दिया।
इसके अलावा श्रम विभाग ने कार्यक्रम भी आयोजित किया और बाल श्रमिकों के हितों पर चर्चा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप श्रमायुक्त देवीपाटन मंडल रचना केसरवानी ने किया। जूम एप से देवीपाटन मंडल के चारों जिले से जुड़े हुए सीडब्ल्यूसी मेंबर, नेहरू युवा केंद्र जिला समन्वयक, राष्ट्रीय समाज सेवा के जिला समन्वयक, रेलवे चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर, चाइल्ड लाइन कोऑर्डिनेटर जिला, जिला चाइल्ड प्रोटक्शन, श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोंडा, बलरामपुर ,श्रावस्ती ,बहराइच आदि चर्चा में सम्मिलित हुए। चर्चा का विषय बाल श्रम उन्मूलन विभाग, बाल श्रमिक विद्या योजना, कोविड-19 आदि थे। दूसरे कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम प्रवर्तन अधिकारी गोंडा योगेश दीक्षित ने की जिसमें ग्राम प्रधान, समाजसेवी , प्रधानाध्यापक, ग्राम सचिव, एनजीओ के डायरेक्टर आदि सम्मिलित हुए चर्चा का विषय बाल श्रम उन्मूलन बाल श्रमिक विद्या योजना कोविड-19 आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें