फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को 40 हजार रुपये में बेचा

Mon, 05 Oct 2015 11:54 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग पीड़िता ने सौतेली मां व बाप पर जबरन वेश्यावृत्ति कराने तथा एक अज्ञात व्यक्ति के हाथ 40 हजार रुपये में बेच देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में तुलसीपुर थाना क्षेत्र की एक लड़की ने कहा है कि करीब आठ साल पहले उसकी मां की मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ रहती है। पिता ने मां की मौत के बाद दूसरी शादी कर ली है।

पीड़िता का कहना है कि सौतेली मां तथा पिता उसे शारीरिक तथा मानसिक रूप से परेशान कर जबरन वेश्यावृत्ति कराते है। मना करने पर उसकी पिटाई की जाती है।

पीड़िता के मुताबिक उसका बाप 26 सितंबर को उसे नानी के घर ले जाने का झांसा देकर पचपेड़वा थाना क्षेत्र के एक गांव में ले गया। पिता ने पीड़िता का अज्ञात व्यक्ति के हाथ 40 हजार रुपये में सौदा कर दिया तथा पांच हजार रुपये एडवांस भी ले लिए हैं।
विज्ञापन


पूरा पैसा मिलने के बाद पिता ने अज्ञात व्यक्ति के साथ भेजने को कहा है। लड़की का कहना है कि वह नानी के घर से भागकर जिला मुख्यालय पहुंची और एसपी से मामले की शिकायत की है।

उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी वीडी शुक्ल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामले की जांच कराने का आदेश तुलसीपुर थाने की पुलिस को दिया गया है। जांच के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें