फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में सुरक्षा की कमान संभालेगी बीएसएफ

Mon, 05 Oct 2015 11:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
धार्मिक अवसरों के मद्देनजर शहर में सुरक्षा की कमान बीएसएफ के हवाले कर दी गई है। एक कंपनी बीएसएफ के जवान शहर में मंगलवार को मार्च कर ताकत का अहसास कराएंगे। बीएसएफ को दुर्गा पूजा, दशहरा व मोहर्रम सकुशल निपटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान 23 सितंबर को शहर में हुए पथराव, लूटपाट व उपद्रव से सबक लेते हुए प्रशासन अब कोई चूक नहीं करना चाहता, इसलिए प्रशासन ने सूबे की सरकार से पैरामिलेट्री फोर्स की डिमांड की थी। प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए दुर्गा पूजा, दशहरा व मोहर्रम को सकुशल निपटाने के लिए एक कंपनी बीएसएफ गोंडा को दी है।

बीएसएफ के जवान मंगलवार को यहां पहुंचेंगे। इसके बाद बीएसएफ शहर में मार्च करके लोगों को ताकत का अहसास कराएगी। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बीएसएफ के साथ ही दो कंपनी पीएसी लगाई गई है।
विज्ञापन


शहर के उतरौला रोड पर स्थित विवेकानंद इंटर कॉलेज में बीएसएफ डेरा डालेगी। बीएसएफ के 115 जवानों को जरूरी सुविधा मुहैया कराने की जिम्मेदारी आरआई लाइंस व नगर कोतवाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें