फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सास से विवाद के बाद फंदे से लटका मिला बहू का शव

Fri, 16 Oct 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
रचना। फाइल फोटो 
विज्ञापन
माधोपुर। कटरा बाजार के मेहरबानाबाद खास गांव में शुक्रवार सुबह सास से विवाद के बाद 20 वर्षीय विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के लंभुआ बालपुर निवासी सीमा देवी ने बताया कि उन्होंने बेटी रचना की शादी छह माह पहले विनय कुमार से की थी। विनय तीन माह से अहमदाबाद में है। घर में रचना के ससुर सुभाष उर्फ गल्लर और सास रीता रहते हैं।
आरोप है कि पड़ोस की महिलाओं से बातचीत करने को लेकर रचना व उसकी सास के बीच विवाद होता था। शुक्रवार को भी इसी बात पर कहासुनी हुई थी। कटरा बाजार थानाध्यक्ष अजय तिवारी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। बताया कि सास से विवाद की जानकारी मिली है। सीओ करनैलगंज आनंद राय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें