फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की डांट से क्षुब्ध बेटी ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। छपिया थाना क्षेत्र के गुरुगांव में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने बगीचे में आम के पेड़ में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया। सूचना पर पहुंची छपिया पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार को सायं एक लड़की की आम के पेड़ से दुपट्टा से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लेने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर जांच की गई तो पाया गया कि राजेन्द्र चौहान की लड़की गुड्डन (18) अपने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर बगीचे में जाकर आम के पेड़ से लटककर दुपट्टे से फांसी लगा ली। पूछताछ में पिता ने बताया कि उसने अपनी लड़की से खाना मांगा तो उसने मना कर दिया। इस पर उसे डांट लगाई गई जिससे उसने आक्रोशित होकर खुदकुशी कर ली। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक सुशील कुमार सिंह द्वारा पंचायत नामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें