फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तटबंध पर मंडराया खतरा

Tue, 18 Jul 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से बीते एक सप्ताह से सरयू नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इसके चलते सरयू की एक नई धारा बांसगांव से निकली और वह सीधे एलगिन-चरसड़ी तटबंध की ओर बढ़ रही है। इससे तटबंध पर खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने तटबंध की निगरानी के लिए हाईटेक व्यवस्था की है। ड्रोन कैमरे से तटबंध व आसपास नदी की निगरानी सुबह और शाम हो रही है। सीसीटीवी कैमरों को भी सक्रिय किया जा रहा है। जिससे तटबंध की स्थिति की हर पल की जानकारी हो सके। मंगलवार को बांसगांव के पास सरयू की नई धारा तटबंध तक पहुंच गई। इससे नदी तटबंध के पास तक पहुंच गई है। नदी के जलस्तर में कमी आने से कटान तेज हो जाती है, इससे तटबंध पर संकट गहरा सकता है।
विभिन्न बैराजों से छोड़े जा रहे पानी से मंगलवार को फिर से सरयू के जलस्तर में बढ़ोतरी शुरू हो गई। सोमवार तक खतरे के निशान से एक मीटर नीचे चल रही सरयू का जलस्तर अब 85 सेंटीमीटर नीचे ही रह गया है। मंगलवार को विभिन्न बैराजों से 2.58 लाख क्यूसेक पानी सरयू नदी में छोड़ा गया है। जो बुधवार शाम से एल्गिन चढसडी बांध पहुंचना शुरू होगा। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की बात सामने नहीं आई है। बांध को सुरक्षित रखने के लिए लगातार निगरानी व अन्य काम जारी हैं। अभी बाढ़ की शुरुआत है। अगस्त में बाढ़ की स्थिति गंभीर बन जाती है। उस समय बांध को लगातार खतरा बना रहता है। बांध पर मौजूद अवर अभियंता बाढ़ खंड रवि वर्मा का कहना है कि डिस्चार्ज थोड़ा बढ़ा है मगर बांध को खतरा नहीं है। लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें