फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: दादी का दरबार सजा, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 11 Sep 2026 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडाधीश के दरबार में भजन गाते कलाकार व प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। भादी मावस उत्सव के तहत शुक्रवार को शहर के श्याम मंदिर में जात-जडूला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राणी सती दादी जी के उत्सव मंगल पाठ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बहराइच के रिसिया से आए भजन गायक रजनीश गर्ग ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की मधुर धुन पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूम उठे। मंदिर परिसर दादी के जयकारों और भजनों से गूंजता रहा। इस अवसर पर सरोज जैन, शालिनी अग्रवाल, संगीता भावसिंहका, सारिका सोमानी, किरण बंसल, सविता गोयल, रजनी केडिया, नीना अग्रवाल, ईशा जैन, श्वेता जैन, प्रेमलता सिंघल आदि मौजूद रहीं। (संवाद)
विज्ञापन

गोंडाधीश के दरबार में उमड़े श्रद्धालु
गोंडा। श्री झूलेलाल चौराहा के निकट आयोजित श्रीकृष्ण जन्म महोत्सव कार्यक्रम में कलाकृति प्रतियोगिता, छप्पन भोग, भजन संध्या और होली उत्सव का आयोजन किया गया। भजन संध्या में विशाल श्रीवास्तव, पिंटू पाठक, कुमार अंकित मोदनवाल और महंत पूजा मिश्रा ने भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर तक झूमते रहे और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंजता रहा।

कलाकृति प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रियांशी ने प्रथम, स्लावनी ने द्वितीय और साक्षी ने तृतीय स्थान हासिल किया। महोत्सव अध्यक्ष बेचू लाल वर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भगवान गोंडाधीश को छप्पन भोग लगाया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। होली उत्सव में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन


इनसेट

आज निकलेगी शोभायात्रा

महोत्सव के नौवें दिन शनिवार शाम चार बजे भगवान गोंडाधीश की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान रथ पर सवार होकर नगर दर्शन करेंगे। शोभायात्रा में सामाजिक और सांस्कृतिक संदेशों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। बच्चों की ओर से नाटक के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिए जाएंगे। समिति ने नगरवासियों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है।

गोंडाधीश के दरबार में भजन गाते कलाकार व प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें