फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने उपभोक्ता के खाते से उड़ाए डेढ़ लाख रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। ऑनलाइन शर्ट मंगवाना एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। साइबर अपराधियों ने व्यापारी को फोन में उलझा कर एक लाख पैंतालीस हजार नौ सौ निन्यानवे रुपये उसके खाते से अपने खाते मे ट्रांसफर कर लिया।
विज्ञापन

मसकनवा बाजार के रानीजोत निवासी आलोक रत्न अग्रहरि ने छपिया थाने में तहरीर दी है। उसने बताया कि बीते 23 जून को ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से ग्लीजोलाइन कंपनी से कम्बो शर्ट का आर्डर दिया था। आलोक अग्रहरि का कहना है कोरियर के माध्यम से सामान प्राप्त हुआ। सामान डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को 999 रुपये भुगतान करने के बाद जब पैकेट खोला गया तो कंपनी द्वारा भेजा गया शर्ट खराब था।
आलोक ने बताया कि उसने कथित कंपनी के कस्टमर केयर नंबर 6206309901 पर अपनी शिकायत दर्ज करायी। जहां उसे घबराने की बात न कहके पूरा पैसा वापस देने की बात कहते हुये पीड़ित दुकानदार के खाते के नंबर की मांग की गयी। पीड़ित का कहना है की उसने अपना दोनों खाता नंबर बता दिया। जिसके बाद उसके एक खाते से 96 हजार और दूसरे से 49 हजार 999 रुपये को मिलाकर दोनों खाते से 1 लाख 45 हजार 999 निकल जाने का मैसेज मोबाइल पर आया।
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि पैसा बिना उसकी स्वीकृति के उसके खाते से हस्तांतण हुआ है। पीड़ित व्यवसायी ने उक्त प्रकरण में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच चौकी इंचार्ज मसकनवा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें