फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में कैश न मिलने पर ग्राहकों का हंगामा

Mon, 28 Nov 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 इलाहाबाद व सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा हरैया सतघरवा में सोमवार को कैश न होने के कारण ग्राहकों ने हंगामा काटा। उन्होंने बैंक अफसरों व कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान यहां लाइन में लगी एक महिला गश खाकर बेहोश हो गई। 
विज्ञापन


इलाहाबाद बैंक शाखा हरैया सतघरवा में सुबह 6 बजे से लाइन में लगी एक महिला सतरुननिशा निवासी रौतार दोपहर तीन बजे अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। आसपास खड़े लोगों ने इस महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद महिला होश में आई।

इस दौरान बैंक अफसरों व कर्मियों की हीलाहवाली को देखते हुए ग्राहकों ने प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। बैंक ग्राहक गप्पू यादव, संगमलाल, राम नेवास, दीवाकर पांडेय व मुनव्वर अली ने बैंक पर कैश न देने का बहाना करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


सर्व यूपी ग्रामीण बैंक में गेट पर ग्राहकों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि बैंक के अफसर व  कर्मी जानबूझ कर परेशान कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे दरोगा उमेश सिंह ने लोगों को शांत कराया। एलडीएम आरवीएस राजपूत से ग्राहकों ने फोन करके  बैंक अफसरों व कर्मियों के खिलाफ शिकायत की। एलडीएम ने कैश की कमी बताकर ग्राहकों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें