फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मेडिकल कॉलेज में अब 24 घंटे होगी सीटी स्कैन व एक्सरे जांच

Thu, 05 Feb 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन और एक्सरे जांच की सुविधा अब 24 घंटे उपलब्ध होगी। इसके लिए ऑन काल कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही ओपीडी समय के बाद इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के लिए परचा बनाने और शुल्क जमा करने की व्यवस्था भी 24 घंटे रहेगी।
विज्ञापन

अब तक मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन व एक्सरे की सुविधा केवल शाम चार बजे तक ही मिलती थी। इसके बाद आने वाले गंभीर मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ता था। नई व्यवस्था के तहत शाम चार बजे के बाद भी इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की तत्काल जांच की जा सकेगी। हालांकि मेडिकोलीगल मामलों में यह सुविधा फिलहाल लागू नहीं होगी।
इसी तरह पहले इमरजेंसी में आने वाले मरीजों का परचा नहीं बनता था। इलाज तो तुरंत शुरू हो जाता था, लेकिन कौन-सी दवा दी गई, कौन-सी जांच हुई, इसका कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं रहता था। अब 24 घंटे परचा बनवाने की सुविधा शुरू होने से मरीज के उपचार का पूरा विवरण दर्ज रहेगा। इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर परचे पर दवाओं और जांच का पूरा ब्योरा अंकित करेंगे, जिससे आगे के इलाज में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि मरीजों को बेहतर और त्वरित उपचार देने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। इससे विशेषकर रात के समय आने वाले गंभीर मरीजों को लाभ मिलेगा।


मंडलायुक्त व डीएम से मिलीं प्रधानाचार्य
मेडिकल कॉलेज की नवनियुक्त कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. बीना सिंह ने बृहस्पतिवार को मंडलायुक्त शशिभूषण लाल सुशील और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं, संसाधनों व भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह, डॉ. रजनीश प्रताप सिंह, दीक्षा द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें