फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मगरमच्छ की दहशत, संगम घाट पर स्नान बंद

Thu, 12 Nov 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा के महंगूपुर स्थित कुटिला सरयू संगम तट पर मगरमच्छ मिलने की सूचना पर जांच करती वन विभाग की
विज्ञापन
विश्नोहरपुर। महंगूपुर गांव स्थित कुटिला-सरयू संगम तट पर मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में दहशत है। मंगलवार को स्नान घाट के पास मगरमच्छ दिखने के बाद बुधवार को श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान करने से दूरी बना ली। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन


ग्रामीण संदीप पांडेय ने बताया कि कार्तिक मास में प्रतिदिन करीब 50 महिला-पुरुष संगम तट पर स्नान करने आते हैं। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोगों ने घाट पर जाना बंद कर दिया है। इससे कपिलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है।

बुधवार को वन दरोगा कमल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, नाव उपलब्ध नहीं होने के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू करने में करीब दो घंटे की देरी हुई। ग्रामीणों के अनुसार, नाव की व्यवस्था के लिए हल्का लेखपाल दीपक और तहसीलदार आशुतोष पांडेय को भी सूचना दी गई, लेकिन तत्काल इंतजाम नहीं हो सका।
विज्ञापन


बाद में वन विभाग की टीम करीब दो किलोमीटर दूर पहुंची और मछुआरों की नाव से नदी पार कर घाट के आसपास मगरमच्छ की तलाश की। काफी प्रयास के बाद भी मगरमच्छ नहीं मिला। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें