फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सरयू नदी किनारे सास की चिता बना रहे दामाद को खींच ले गया मगरमच्छ, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

Thu, 21 May 2026 12:55 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा में सरयू नदी किनारे सास की चिता बना रहे दामाद को मगरमच्छ खींच ले गया। एसडीआरएफ टीम ने उसकी तलाश में कई किलोमीटर जाल डालकर पानी को खंगाला। लेकिन, उसका पता नहीं चल सका। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सरयू नदी में युवक को तलाश करती एसडीआरएफ टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गोंडा में सरयू नदी किनारे चिता बनाते समय एक युवक को मगरमच्छ खींच ले गया। गुरुवार को दूसरे दिन भी उसकी तलाश में सर्च अभियान चलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय गोताखोरों और पुलिस की मदद से नदी में कई किमी तक तलाश किया। लेकिन, युवक का कोई सुराग नहीं लग सका। 

विज्ञापन


बताते चलें कि डीहा गांव निवासी बाबूलाल वर्मा की बहू उर्मिला का अंतिम संस्कार करने परिवार के लोग सरयू नदी किनारे सोनौली मोहम्मदपुर स्थित उदयभान पाही घाट बुधवार को पहुंचे थे। उर्मिला के दामाद दीपक (30) निवासी ग्रेटर नोएडा भी पत्नी रेखा और चार वर्षीय बेटी के साथ गोंडा आए थे। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे दीपक चिता सजाने की तैयारी कर रहा था। वह नदी किनारे खूंटा गाड़ने के बाद बैठ गया। तभी, अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। देखते ही देखते मगरमच्छ ने युवक को जबड़े में दबोच लिया और गहरे पानी में खींच ले गया। घाट पर मौजूद लोग शोर मचाते हुए उसकी तरफ दौड़े, लेकिन तब तक वह नदी के भीतर जा चुका था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया। टीम ने नदी के कई हिस्सों में जाल डालकर और नावों के जरिए तलाश की। प्रशासन की ओर से नदी किनारे लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें