गोविन्द बाग मोहल्ले में देशी शराब के ठेके के खिलाफ महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। उन्होंने शराबियों द्वारा छींटाकशी का आरोप लगाया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर महिलाओं ने तत्काल मोहल्ले से देशी शराब का ठेका हटवाने की मांग की।
नगर के मोहल्ला गोविन्द बाग निवासिनी पूनम, गुंजा देवी, रीमा, रंजू, सुमित्रा विश्वकर्मा, रामा देवी, कुसुम व उमा आदि ने सोमवार को कलेक्ट्रेेट पहुंचकर सब्जी मंडी के निकट संचालित देशी शराब के ठेके के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि शराबी दिनभर आने-जाने वाली महिलाओं व बेटियों पर छींटाकशी करते हैं।
इससे इनका घरों से निकलना दुश्वार हो गया है। कुछ दिन पहले आंदोलन के दौरान यह तय किया गया था कि केवल शराब की बिक्री की जाएगी। वहां पर कोई भी बैठकर शराब नहीं पिएगा। प्रशासन के निर्देश की धज्जियां उड़ाते हुए दुकान के सामने शराब पिलाया जा रहा है।
दुकान मालिक ने साजिश कर दुकान में आग लगने का नाटक किया और मोहल्ले के लोगों पर दोष मढ़ने का प्रयास किया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही देशी शराब का ठे
का बंद नहीं किया गया तो मोहल्ले की महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी। प्रभारी डीएम व एडीएम शिवपूजन ने महिलाओं को समझाकर शांत कराया। मामले की जांच के लिए सदर एसडीएम किशोर गुप्ता व सीओ नीतेश सिंह को निर्देश दिया है।