गोंडा-बहराइच मार्ग पर बुधवार को डीसीएम की ठोकर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। इसमें से एक को लखनऊ रेफर किया गया है। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था।
कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम वीरपुर विसेन निवासी लल्लन (30) व विपिन पांडेय (40) अपने साथ राजकुमारी (50) पत्नी केशव प्रसाद को बाइक से स्टेशन ले जा रहे थे। सुबह गोंडा-फैजाबाद मार्ग पर मन्नीपुर गांव के पास उन्हें पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार डीसीएम ने ठोकर मार दी।
ठोकर लगने से तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। लल्लन पांडेय की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाली देहात पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।