फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का ताला तोड़ ढाई लाख का माल उड़ाया

Wed, 21 Oct 2015 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर और नवाबगंज की दो दुकानों का ताला तोड़ चोरों ने करीब ढाई लाख का सामान पार कर दिया। मधईपुर कुर्मी गांव के पास पसका भौरीगंज मोड़ पर मंगलवार देर रात चोरों ने मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर 10 हजार रुपए नगदी, कंप्यूटर, रीचार्ज कूपन, मोबाइल सेट समेत डेढ़ लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ किया है।
विज्ञापन


इस मामले में रामदयाल ने थाना परसपुर में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, कटरा शिवदयालगंज कस्बे में स्थित पुलिस चौकी लकड़मंडी से सौ मीटर की दूरी पर चोरों ने एक रेडीमेड कपड़े की दुकान के पीछे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने यहां से 80 हजार रुपये के कपड़े पार कर दिए। कपड़ा व्यवसायी को चोरी की जानकारी बुधवार सुबह तब हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा। इस मामले में कपड़ा व्यवसायी सचिन ने थाना नवाबगंज में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें