फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में दो बच्चों संग जिंदा जली महिला

Wed, 14 Oct 2015 11:12 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पुलिस ने महिला के पति धर्मेन्द्र सिंह व उसके देवर भीम सिंह के खिलाफ दहेज के लिए जला कर मार डालने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


 तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सुसैला केशरीपुरवा निवासी धर्मेन्द्र सिंह उर्फ लक्ष्मीकांत की शादी छह वर्ष पहले आरती (25) के साथ हुई थी। उसके  दो बच्चे थे, जिसमें बेटी क्षमा तीन व बेटा सक्षम चार साल का था। मंगलवार की रात में आरती की दोनों बच्चों के साथ घर के कमरे में संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई।

मृतका के पति धर्मेन्द्र सिंह का कहना है कि हम दोनों में शाम को बात हुई थी कि सुबह डॉक्टर के यहां जाना है। वह दोनों बच्चों को लेकर बाहर सो रहा था,  जबकि आरती घर के कमरे में सोयी थी। रात में आरती दोनों बच्चों को अपने साथ कमरे में उठा ले गई।
विज्ञापन


उसने कमरा बंद कर बच्चों के साथ आग लगा ली, जिसमें झुलस कर तीनों की मौत हो गई। जबकि महिला के भाई जितेन्द्र सिंह ने इस मामले में तरबगंज थाने में अपनी बहन के पति धर्मेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह कारोबार करने के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रहा था। न देने पर उसने उसकी बहन को जला कर मार डाला है।

मामले में तरबगंज के एसओ योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतका आरती के भाई जितेन्द्र कुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर उसके ससुराली जनों के खिलाफ दहेज के नाम पर महिला से 50 हजार रुपये लाने की मांग पूरी न होने पर उसे जला कर मार डालने का आरोप लगाया था। बुधवार की शाम को मृतका के पति धर्मेन्द्र सिंह व देवर भीम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें