फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में महिला पर धारदार हथियार से हमला

Wed, 30 Dec 2015 10:31 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के पुरैना गांव में चुनावी रंजिश के चलते ससुर तथा देवरों ने एक महिला को धारदार हथियार से हमला कर मरणासन्न कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार को पुरैना निवासी असगर हुसैन ने बताया कि गत दिनों प्रधानी के चुनाव में उनके पिता तथा भाइयों ने एक प्रत्याशी को वोट देने के लिए कहा।

असगर हुसैन तथा उनकी पत्नी अंजुम तारा जो कि परिवार से अलग रहती है इन लोगों ने पिता तथा भाइयों के कहने पर वोट नहीं दिया। इसी बात से असगर के पिता व दो भाई पूरे परिवार से नाराज थे। असगर ने बताया कि बुधवार को उनकी पत्नी अंजुम तारा इलाज कराने के लिए सोनपुर बाजार जा रही थी।

रास्ते में चुनावी रंजिश के चलते असगर के पिता मो. इदरीश तथा भाई गुलाम हुसैन व कमर हुसैन ने अंजुम तारा पर डंडे तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में अंजुम तारा गंभीर रूप से घायल हो गई। अंजुम तारा को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन


गैसड़ी कोतवाल पवन सिंह ने बताया कि असगर हुसैन की तहरीर पर मोहम्मद इदरीश, गुलाम हुसैन तथा कमर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इदरीश तथा गुलाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। कमर की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें