50वीं वाहिनी एसएसबी की टीम ने मंगलवार को नेपाल सीमा के निकट नेपाल से तस्करी कर भारत लाई जा रही साढ़े पांच किलोग्राम चरस के साथ एक तस्कर को पकड़ लिया। चरस की बाजार में कीमत 55 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्कर को चरस समेत अग्रिम कार्रवाई के लिए पचपेड़वा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
मंगलवार को एसएसबी 50वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट महावीर शामू ने बताया कि बिजुआकला गांव के पास गश्ती टीम ने भारत की सीमा में नेपाल से चरस लेकर आ रहे एक तस्कर को पकड़ा।
तलाशी के दौरान तस्कर के पास साढ़े पांच किलोग्राम नेपाली चरस बरामद हुई। चरस की बाजार में कीमत 55 लाख रुपये है। तस्कर की पहचान पारस निवासी ग्राम दुधवनिया जनपद सिद्घार्थनगर के रूप में हुई है।
कमांडेंट ने बताया कि पारस को अग्रिम कार्रवाई के लिए चरस समेत पचपेड़वा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।