फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में मारपीट

Thu, 19 Nov 2015 11:53 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पसका गांव के गांव के मजरा निहाल पुरवा में चुनावी रंजिश को लेकर दो दिन पहले हुई मारपीट के मामले में गुरुवार को परसपुर थाने में एक पक्ष से छह व दूसरे पक्ष के दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


परसपुर थाना क्षेत्र के पसका गांव के मजरा निहाल पुरवा के रहने वाले विमल सिंह ने बताया कि उसने  पसका तृतीय क्षेत्र से बीडीसी का चुनाव लड़ा था। चुनाव में वह जीत गया।

विमल के मुताबिक गांव के रामबहादुर भी बीडीसी के प्रत्याशी थे, मगर वह चुनाव हार गए। विमल का आरोप है कि इसी रंजिश को लेकर 17 नवंबर की सुबह रामबहादुर अपने पांच साथियों संग उसके घर पर आ धमके और मारपीट की।
विज्ञापन


इस मामले में विमल सिंह ने परसपुर थाने में राम बहादुर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, इंद्रपाल सिंह, समरेश सिंह व रामनाथ सिंह के खिलाफ बलवा की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

इसी गांव के रहने वाले समरेश सिंह का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर 17 नवंबर को विमल सिंह व ढेलई सिंह उर्फ पवन कुमार सिंह आ धमके और तमंचे से फायर कर दिया।

इस मामले में समरेश सिंह ने परसपुर थाने में विमल सिंह व पवनकुमार के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ परसपुर देवेंद्र सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें