फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव को लेकर मारपीट

Sun, 15 Nov 2015 11:02 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान चुनाव को लेकर रविवार की सुबह कल्यानपुर गांव में एक चाय की दुकान पर प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थकों में भिड़ंत हो गई। इस दौरान हुई मारपीट में दो सगे भाई घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में इलाज कराया गया। इस मामले में नवाबगंज थाने में तीन सगे भाइयों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


नवाबगंज थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव के रहने वाले शिवपाल वर्मा ने बताया कि वह ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी का समर्थक है।

शिवपाल के मुताबिक वह सुबह अपने बड़े भाई गोपाल वर्मा के साथ गांव में स्थित एक दुकान पर चाय पीने गया था।

दुकान पर पहले से मौजूद ग्राम प्रधान पद के एक दूसरे प्रत्याशी के समर्थक भवन विश्वकर्मा, उसके भाई किशुन विश्वकर्मा व शत्रुघभन विश्वकर्मा से चुनावी बात को लेकर हुई कहासुनी के दौरान भिड़ंत हो गई। इसमें तीनों ने मिलकर उसे वे उसके बड़े भाई गोपाल वर्मा को मारपीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


इस मामले में शिवपाल ने नवाबगंज थाने में भवन, उसके भाई किशुन व शत्रुघ्न के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें