फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस की पकड़ से दूर घोटाले का आरोपी बाबू

Mon, 22 Jun 2015 11:00 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिल घोटाले के आरोपी बाबू को पकड़ने की विजिलेंस की मुहिम एफआईआर दर्ज होने के चार दिन बाद भी किसी मुकाम पर नहीं पहुंची है। टीम के लोग बाबू की तलाश में जहां-जहां भी जा रहे हैं, उन्हें वहां से न तो उसका कोई सुराग मिल रहा है और न ही कोई जानकारी।
विज्ञापन


ऐसे में विजिलेंस ने अब इस मामले में लखनऊ पुलिस की मदद से बाबू को पकड़ने की योजना तैयार की है, ताकि गिरफ्तारी होने पर उससे घोटालों के अन्य राज उगलवाए जा सकें।

हफ्ते भर पहले पावर कॉर्पोरेशन की विजिलेंस टीम ने जिले में छापेमारी कर बिजली के बिलों में होने वाले एक बड़े घोटाले का राजफाश किया था। इसके बाद बारी-बारी से उस घोटाले की पड़ताल पावर कॉर्पोरेशन की ऑडिट टीम, लखनऊ जोन के दर्जन भर अभियंताओं के साथ खुद गोंडा आए पावर कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर फाइनेंस एसके अग्रवाल ने की।
विज्ञापन


इसमें पता चला कि गोंडा ईडीडी प्रथम में तैनात कामर्शियल विभाग का एक बाबू ज्ञानप्रकाश तातिया मोबाइल टावर की बिलिंग को लेकर मिलने वाली चेकों में काफी समय से घालमेल कर रहा था। इसके कई मामले जांच में सही पाए जाने के बाद गुरुवार देर रात विजिलेंस टीम ने आरोपी बाबू के अलावा एक व्यापारी के खिलाफ नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।

चूंकि मामला पावर कॉर्पोरेशन की बिलिंग में होने वाले गबन से जुड़ा है, इसलिए इस मामले की विवेचना की जिम्मेदारी सिविल पुलिस के बजाय विजिलेंस टीम कर रही है। इसकी ओर से आरोपी बाबू के दो ठिकानों पर अब तक छापेमारी भी की जा चुकी है।

लेकिन विजिलेंस को दोनों जगहों से आरोपी बाबू के संबंध में न तो कोई जानकारी हाथ लगी है और न ही सुराग। इससे हताश विजिलेंस टीम ने आरोपी बाबू की धरपकड़ के लिए लखनऊ पुलिस की मदद मांगी है।

गोंडा में आरोपी बाबू ज्ञानप्रकाश तातिया के आवास पर टीम ने बीते दिनों छापेमारी की थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला। न ही इस संबंध में वहां किसी व्यक्ति से कोई जानकारी मिली है। इसके साथ ही कानपुर स्थित उसके आवास पर भी छापेमारी की गई। बाबू को पकड़ने के लिए लखनऊ पुलिस से मदद मांगी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - निजाम हसन, एसपी विजिलेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें