फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनियन बैंक करेंसी चेस्ट को तोड़ने का प्रयास

Tue, 12 Sep 2017 09:58 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान कस्बा स्थित यूनियन बैंक की शाखा में सोमवार की  रात चोरों ने करेंसी चेस्ट का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने  के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


यूनियन  बैंक शाखा बभनान में उस समय हड़कंप मच गया जब मंगलवार की सुबह  कर्मचारियों ने बैंक का मुख्य गेट खोलकर अंदर घुसे। देखा बैंक के  पीछे बाथरूम की खिड़की टूटी हुई थी और बगल में कमरे का दरवाजा गैस कटर से  काटकर चोरों ने करेंसी चेस्ट को खोलने का प्रयास किया।

सबसे अहम बात यह है कि बैंक में लगा सीसीटीवी के केबिल को चोरों ने पहले ही काट दिय था। प्रबंधक हरिपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के साथ-साथ बैंक के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। करेंसी चेस्ट को सुरक्षित रखा  गया है। जब तक उच्च अधिकारी जांच नहीं कर लेंगे तब तक चेस्ट करेंसी को खोला नहीं  जाएगा।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर प्रभारी निरीक्षक गौर ओपी यादव व फॉरेंसिक टीम  के लोग मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गए हैं। प्रभारी निरीक्षक ने  बताया कि चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। शाखा  प्रबंधक ने तहरीर दी है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें