फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब किनारे बेहोश मिली युवती

Sat, 12 Sep 2015 11:37 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उसे सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस युवती के साथ दुष्कर्म की आशंका जता रही है। मगर युवती के होश में आने से पहले इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। थाना खरगूपुर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती शनिवार की सुबह अपने घर से खेत जाने के लिए निकली थी। मगर वह देर शाम तक घर नहीं लौटी।
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की तो वह गांव से कुछ दूरी पर एक तालाब के किनारे पड़ी मिली, युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा था और उसके हाथ-पांव बंधे हुए थे। माना जा रहा है कि किसी ने उसके हाथ-पैर बांध कर तालाब के किनारे फेंक दिया है। परिवार वाले उसे सीएचसी ले गए।

जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। थाना खरगूपुर के प्रभारी निरीक्षक अंगद राय ने बताया कि युवती के संग दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। मगर युवती के होश में आने से पहले इसकी पुष्टि नहंीं की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पूरी पड़ताल के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि युवती के साथ क्या हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें