फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रिपल राइडिंग में गई दो छात्रों की जान, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर अयाह गांव के पास शनिवार की सुबह ट्रिपल राइडिंग करते समय बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने के बाद सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। जिससे तीन छात्र गंभीर रुप से घायल हो गए।

तीनों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो छात्रों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक छात्र का इलाज चल रहा है।

थाना इटियाथोक क्षेत्र के पारासराय गांव की ग्राम प्रधान कृष्णावती सिंह के प्रतिनिधि चतुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के पारासराय गांव के मजरे ज्वालापुरवा के रहने वाले नासिर का बेटा मुकीम(15), शहाबुद्दीन का बेटा मुजम्मिल(16) व शमसुल्ला का बेटा इनायत उल्लाह(15) इटियाथोक क्षेत्र के ही आरपीएस कालेज रामदेव नगर में 9वीं के छात्र हैं।
विज्ञापन


तीनों शनिवार की सुबह किसी काम से एक ही बाइक से बाबागंज की ओर गए थे। तकरीबन दस बजे तीनों वापस लौट रहे थे। तीनों हेलमेट भी नहीं पहन रखी थी। वह तीनों बाबागंज-इटियाथोक मार्ग पर अयाह तिराहे के पास पहुंचे थे तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकराकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन


जिससे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे के दौरान वहां आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की मदद से तीनों को अस्पताल भेजा गया। तीनों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मुकीम और मुजम्मिल की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि इनायत उल्लाह का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें