फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम में लापरवाही पर दो लेखपाल निलंबित

Wed, 20 Jan 2016 11:42 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखपालों की ओर से की गई लापरवाही के मामले में एसडीएम ने तहसीलदार न्यायिक को जांच सौंपी है। तहसील के कर्मचारियों की लापरवाही पर एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन


उन्होंने सदर तहसील के इटियाथोक ब्लॉक के ग्राम बरडीहा में तैनात रहे लेखपाल दया शंकर श्रीवास्तव व पण्डरी ब्लॉक के गिलौली ग्राम पंचायत के लेखपाल शीतला प्रसाद पाण्डेय को बुधवार को कार्य में लापरवाही के आरोप पर निलम्बित कर दिया।

बताया जाता है कि दोनो लेखपालों के कार्य क्षेत्र में चकमार्ग, चरागाह व ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे किये गए जिस पर दोनों कर्मियों की ओर से समय पर उचित कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


इस तरह की शिकायतों के आने व उसके सही पाए जाने को एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने गंभीरता से लिया उन्होंने इस मामले में दोनो लेखपालों को निलम्बित कर दिया।

एसडीएम ने दोनों कर्मियों को तहसील के रजिस्ट्रार अनुभाग से संबद्ध करने के साथ दोनो कर्मियों के कार्य में लापरवाही की जांच तहसीलदार न्यायिक को सौंपी है।
विज्ञापन


वहीं इस मामले एसडीएम सदर अविनाश कुमार का कहना है कि दोनों कर्मचारियों ने शासकीय कार्य के प्रति लापरवाही की, जिससे इन पर निलम्बन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें