बताया जाता है कि छपिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरैचा निवासी राम विलास व सुनील कुमार पुत्र सत्येन्द्र नाथ वर्मा का खोंड़ारे थाना क्षेत्र के केशव नगर ग्रण्ट गांव में एक एक माध्यमिक विद्यालय है जहां पर इस कुछ निर्माण का कार्य चल रहा है। इस विद्यालय के प्रबंधतंत्र को लेकर कुछ लोगों में विवाद है।
इस मामले में अपहर्ता के चाचा जितेन्दु नाथ वर्मा का आरोप है कि मंगलवार को सुबह स्कूल में हो रहे निर्माण कार्य के लिए मेरे भेतीजे राम विलास व सुनील कुमार अपनी बाइक से राजगीर मिस्त्री सरजू प्रसाद को घर से लेकर विद्यालय जा रहे थे।
रास्ते में खोंडारे थाना क्षेत्र के तालागंज ग्रण्ट गांव के पास नदी के किनारे सुबह 9:00 बजे नकटा गांव निवासी जय प्र्रकाश, दीन दयाल व अमित कुमार ने रोक कर असलहे के बल पर सुनील व रामगोपाल का अपहरण कर लिया।
दोनों की मोबाइल छीन लिया और मिस्त्री सरजू प्रसाद को भगा दिया। अपहरणकर्ताओं ने बाद में रामगोपाल को छोड़ दिया। रात में रामगोपाल अपने घर पहुंचा और घर वालों को आपबीती बताई। इस मामले में उसके चाचा जितेन्द्र नाथ मामले की जानकारी एसपी व एसओ को दी।
इसके बाद उसे लेकर खोंड़ारे थाने पहुंचे जहां पर नकटा निवासी जय प्रकाश, दीन दयाल व मटौना निवासी अमित कुमार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया। इस मामले में खोंड़ारे थानाध्यक्ष रमाशंकर यादव का कहना है कि दोनो पक्षों में विद्यालय का विवाद है। अपहरण की वारदात पर संदेह है लेकिन मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है।