फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से दो लाख के कपड़े चोरी

Mon, 27 Mar 2017 11:07 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 स्थानीय पुलिस चौकी अन्तर्गत मसकनवा-बभनान मार्ग पर मसकनवा गांव के पास रविवार की रात अज्ञात चोरों ने एक कपड़े की दुकान के शटर का ताला तोड़कर कर दो लाख रुपये की कीमत के कपड़े व गल्ले मे रखे 65 सौ रुपये चुरा ले गये।
विज्ञापन


पीड़ित दुकानदार ने सोमवार को घटना की तहरीर छपिया थाने में दी है। मसकनवा गांव निवासी सुरेश शुक्ला की मसकनवा-बभनान मार्ग स्थित आयुष फैशन नाम से चल रही कपड़े की दुकान के शटर का दोनों ताला अज्ञात चोरों ने तोड़ डाला।

पीड़ित के अनुसार चोरों ने दुकान के गल्ले को तोड़कर उसमे रखी 65 सौ रुपये तथा दो लाख रुपये की कीमत के साड़ी, पैंट शर्ट, शूट चुरा ले गये। चोरों ने दुकान के लकड़ी के गल्ले बाक्स को दुकान के कुछ दूरी पर  फेंक दिया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वह रविवार को रात आठ बजे दुकान बंदकर अपने घर मसकनवा गांव चला गया था। दुकान के ऊपरी मंजिल पर उसका छोटा भाई राकेश अपने परिवार के साथ निवास करता है। एसओ छपिया हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें