फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौभाग्य योजना में अवैध वसूली पर दो को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के जमधरा गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने सौभाग्य योजना में अवैध वसूली करने वाले दो लोगों को धर दबोचा है। पुलिस ने एसडीओ को सूचना देकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने शनिवार को कोतवाली में प्रदर्शन कर धन उगाही करने का आरोप लगाया।

ग्रामीण राम केतार, हीरालाल, शिव कुमार, राज कुमार, राम मनोरथ, रियाज, किशोरी, संदीप, झिंगुर व रामप्यारे आदि का आरोप है कि सौभाग्य योजना में कनेक्शन जोड़ने के नाम पर 2500-2500 रुपये की वसूली दो लोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की शिकायत कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक गैसड़ी कोतवाली मानवेंद्र पाठक ने तत्काल पुलिस को भेजकर दो लोगों को गिरफ्तार करा लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान पीलीभीत निवासी शकील व रेहान के रूप में हुई है। एसडीओ सूचना भेजकर मामले में अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें