अलग-अलग स्थानों पर रविवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। घायलों में तीन लोगों को सीएचसी करनैलगंज तो एक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को दोपहर में करनैलगंज से परसपुर मार्ग पर ग्राम चकरौत के निकट दोनों तरफ से आ रही मोटर साइकिलों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार लालबहादुर (50), उनकी पत्नी माधुरी (48) निवासी ग्राम गुरसड़ी थाना करनैलगंज तथा दूसरी बाइक पर सवार विजय भान सिंह (25) व उनकी मां मिथलेश (50) निवासी ग्राम सहसलमपुर थाना हुजूरपुर बहराइच घायल हो गए।
विज्ञापन
सभी घायलों को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा गया। जहां से लालबहादुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, यहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
दूसरी दुर्घटना में रविवार की दोपहर चौरी चौराहे के समीप डीसीएम व मोटर साइकिल की भिड़ंत में राजेश (25) उसकी माता सविता (50) निवासी मरचौर थाना परसपुर घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां राजेश की इलाज के दौरान मौत हो गई।