फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से भिड़ी कार, तीन की मौत

Thu, 07 Jan 2016 11:29 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बौद्घ परिपथ नेशनल हाईवे बुधवार रात एक बार फिर तेज स्पीड के कारण जानलेवा साबित हुआ। रफ्तार तेज होने से कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार शाम जरवा रोड शीतलापुर तुलसीपुर निवासी बजरंगी (28), भवानी (29), उमेश (27 ) तथा मंगरे (29) कार से बलरमपुर आए थे। देर रात तुलसीपुर लौटते समय बलरामपुर-तुलसीपुर बौद्घ परिपथ हाईवे पर रमईडीह बलुआ-बलुई के निकट तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे बालू लदे ट्रक से टकरा गई।

हादसे में मौके पर ही कार सवार उमेश व भवानी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल कार चालक बजरंगी व मंगरे को अस्पताल लाया गया, जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने बजरंगी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर हालत में मंगरे को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। हादसा बलरामपुर देहात थाना क्षेत्र में हुआ है। थानाध्यक्ष बलरामपुर देहात जितेन्द्र यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना ओवर स्पीड के चलते होने की संभावना जताई जा रही है।

मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। हादसे के शिकार लोगों के परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें