फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रॉली पलटने से दो बच्चों की मौत, 9 घायल

Fri, 24 Feb 2017 11:23 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 स्थानीय थाना क्षेत्र में बच्चे का मुंडन कराने ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रहा परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दो बच्चों की मौत हो गई। जबकि परिवार के 6 बच्चे  सहित कुल 9 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सादुल्लाहनगर में भर्ती कराया गया है। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार शाम प्रभारी निरीक्षक थाना सादुल्लाहनगर अली हमजा सिद्दीकी ने बताया कि छितलूपुर निवासी विधायक का परिवार उनके बेटे बृजेश माह का मुंडन कराने  मनकापुर कोतवाली अंतर्गत करोहानाथ शिव मंदिर जा रहा था। परिवार के लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से मंदिर जा रहे थे।

ट्राली में बड़े व बच्चे समेत कुल 11 लोग सवार थे। रास्ते में रेहरा गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। परिवार के लोग ट्राली के नीचे दब गए। घटना में बृजेश-7 माह तथा राज-10 वर्ष पुत्र ओम प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


आस पास के लोगों ने पीड़ितों को ट्राली के नीचे से बाहर निकाला। घटना में तारा-7, काजल-6, डाली-7, श्यामा देवी-65, सालिनी-10, शांती-35, आंचल-6, रूपा-35, किशुन-6 घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सादुल्लाहनगर में भर्ती कराया गया।

शांती की हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। घटना से पूरे गांव के लोग सकते में हैं। परिवार की मांगलिक खुशी अचानक गम में बदल गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें