गोंडा इटियाथोक मार्ग पर बकठोरवा गांव के समीप शनिवार को बाइक पर ट्रिपलिंग कर रहे तीन युवकों को सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने रौंद डाला। इा दर्दनाक हादसे मे तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय एक युवक ने रास्ते में दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रिपलिंग कर रहे युवकों ने हेलमेट नही लगा रखा था।
कोतवाली देहात के ग्राम भीटी भदवल के राजमन ने बताया कि शनिवार को उनका बेटा बल्ले (20) व आकाश (18) अपने चचेरे भाई संदीप (20) पुत्र राम दयाल के साथ बाइक से सुभागपुर गया था। वहां से तीनों घरेलू सामान की खरीददारी कर घर लौट रहे थे।
गोंडा इटियाथोक मार्ग पर बकठोरवा गांव के समीप तीनों पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे और बस उन्हे रौदती हुई निकल गई। इस हादसे में तीनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने डायल 100 पर घटना की सूचना दी। मौके पर पवहुंची पुलिस ने तीनंों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन संदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जबकि बल्ल्ेा व आकाश को अस्पताल में भती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों युवकों ने हेलमेट नही पहन रखा था। इस मामले में राजमन ने रोडवेज बस चालक के खिलाफ इटियाथोक थाने में तहरीर दी है।