फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुराचार

Mon, 22 May 2017 11:09 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर के बाहर खेल रही तीन साल की एक मासूम बच्ची को उसके पड़ोस का रहने वाला एक युवक बहला-फुसलाकर अपने घर बुला ले गया। युवक ने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार किया। बच्ची चीखती हुई अपने घर पहुंची और परिवारीजनों को पूरी बात बताई।
विज्ञापन


बच्ची के घर वाले दौड़े तो आरोपी युवक भाग निकला। इस मामले में बच्ची के पिता ने थाना इटियाथोक में आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 थाना इटियाथोक क्षेत्र के एक गंाव की रहने वाली तीन साल की मासूम बच्ची के पिता ने सोमवार को थाना इटियाथोक में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी तीन साल की मासूम बेटी सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी तभी उसके पड़ोस का रहने वाला रामभवन उसे बहला-फुसलाकर अपने घर बुला ले गया।
विज्ञापन


मासूम बच्ची के पिता का आरोप है कि वहां रामभवन ने उसकी बेट के साथ बलात्कार किया। मासूम बच्ची चीखती हुई अपने घर पहुंची और परिवार वालों को पूरी बात बताई। परिवार के लोग दौड़े  तो आरोपी युवक फरार हो गया। इस मामले में मासूम बच्ची के पिता ने थाना इटियाथोक में रामभवन के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें