फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख के जेवर चोरी

Tue, 21 Jul 2015 10:21 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौकी के केशवनगर गांव के मजरा कऊआ गढ़ में बीती रात एक घर का पिछला दरवाजा तोड़कर चोरों ने करीब तीन लाख के जेवरात पार कर दिए। इस मामले में खोड़ारे थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


खोड़ारे थाना क्षेत्र के केशवनगर गांव के मजरा कऊआ गढ़ के रहने वाले रामगोपाल गुप्ता ने बताया कि सोमवार की रात वह परिवारीजनों के साथ सो रहे थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने घर का पिछला दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में रखा संदूक, सिलाई मशीन व बर्तन आदि उठा ले गए।

संदूक में सोने का हार, मंगलसूत्र, झुमकी, नथुनी, झाला, पाजेब व करधनी रखी थी। रामगोपाल ने बताया कि घर में चोरी होने की जानकारी मंगलवार की सुबह तब हुई, जब वह सोकर उठे। खोजबीन के दौरान सिलाई मशीन व टूटा संदूक माध्यमिक विद्यालय रेहार टपाकी के पास पड़ा मिला।
विज्ञापन


इस मामले में रामगोपाल ने खोड़ारे थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष खोड़ारे बाबूराम यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें