फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील आवासीय परिसर से तीन बाइक चोरी

Tue, 14 Jul 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात तुलसीपुर तहसील परिसर से आवासीय भवनों के बरामदे में खड़ी तीन मोटर साइकिलें चोरों ने पार कर दीं। तहसील परिसर में हुई इस वारदात से कर्मियों व उनके परिवारों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन


मंगलवार को तहसील कर्मी रूप नरायन, मंशाराम तथा राजूनाथ ने बताया कि वह लोग तहसील स्थित आवासीय परिसर में रहते हैं। सोमवार रात तीनों की बाइक आवास के बरामदे में खड़ी थी। देर रात चोर तीन लोगों की बाइक उठा ले गए। पीड़ितों ने मामले की जानकारी तुलसीपुर थाने में दी है।

तहसील परिसर में बाइकों की चोरी होने से लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों ने क्षेत्र में सक्रिय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश किये जाने की मांग पुलिस से की है। एसडीएम तुलसीपुर केशवनाथ गुप्ता ने प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर राकेश सिंह यादव को निर्देश दिया है कि बाइक चोरों का पता लगाकर वारदात का शीघ्र खुलासा करें। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें