फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवती को पीटकर किया मरणासन्न

Wed, 17 Feb 2016 11:23 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुर नहर बालागंज गांव में बुधवार को भोर में नित्यकर्म के लिए घर के पीछे गई युवती को बदमाशों ने पीटकर मरणासन्न कर दिया। युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के मुरलीपुर नहर बालागंज गांव निवासी श्याम सुंदर कश्यप ने बताया कि भोर में करीब चार बजे उनकी 19 वर्षीय बेटी पूजा कश्यप नित्यकर्म के लिए घर के पीछे गई थी।

वहां पहले से ही खड़े करीब छह नकाबपोश बदमाशों ने पूजा के पूछताछ करने पर हमला कर दिया। मारपीट से पूजा बेहोश हो गई।

सुबह ग्रामीणों ने पूजा को घर के पीछे बेहोश पड़ा देखा तो मामले की सूचना परिवारीजनों को दी। इसके बाद घर वालों ने पूजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा के गले में गंभीर चोट लगी है, जिसके कारण उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्याम सुंदर ने मामले की सूचना नगर कोतवाली में दी है। कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें