फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, 17 लोग घायल

Fri, 19 Feb 2016 11:35 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के रमईपुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर शुक्रवार को मनकापुर पुलिस के सामने ही दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान लोगों ने मौके पर गई पुलिस को भी दौड़ा लिया। पुलिस को दूसरे के घर में घुस कर जान बचानी पड़ी। कुछ लोगों ने दरोगा के निजी वाहन को भी तोड़ दिया। कप्तान प्रदीप कुमार यादव व एएसपी रवींद्र कुमार सिंह ने मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मनकापुर पुलिस को कड़ी हिदायत दी है।
विज्ञापन


मनकापुर क ोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमईपुर निवासी राधेश्याम की पुत्री का गौना था। वह इसी कार्यक्रम को लेकर घर के बगल पड़े रास्ते की सफाई कर रहे थे।

इस रास्ते को लेकर कुछ दिनों से गांव के ही रघुनाथ तिवारी से विवाद चल रहा है। राधेश्याम का आरोप है कि वे रास्ता साफ कर रहे थे, इसी बीच नाथूराम आदि आए और मना कर दिया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों की ओर से कोतवाली में शिकायत हुई।

इसके बाद कोतवाल ने दरोगा बृजभूषण व सिपाही भानु यादव को मौके पर भेजा। पुलिस कर्मी जब गांव पहुंचे तो दोनों पक्ष के लोग जमा हो गए। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


इसमें एक पक्ष के राधेश्याम, आलोक, कपिल, अनुराग, भानू प्रसाद, अरुण तथा दूसरे पक्ष के सुनीता, विमला, गिन्नी लाल, विष्णु, सुंदरी देवी, छट्ठीलाल, नैना देवी, लज्जावती, गौरी, नाथू राम घायल हो गए। मारपीट के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस को भी दौड़ा लिया।

पुलिस कर्मियों ने एक घर में घुसकर जान बचाई। गुस्साए लोगों ने दरोगा की कार क्षतिग्रस्त कर दी। मारपीट में राधेश्याम पक्ष के छह व नाथूराम पक्ष के 11 लोग चोटिल हो गए।

एसपी प्रदीप कुमार यादव व एएसपी रवींद्र कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगों से घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने मनकापुर पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें।

इस मामले में मनकापुर कोतवाल रमेश शर्मा ने बताया कि राधेश्याम की तहरीर पर दूसरे पक्ष के 11 व नाथूराम की तहरीर पर छह लोगों के साथ दरोगा बृज भूषण की तहरीर पर 24 लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा, तोड़फोड़, धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

एएसपी रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पक्षकारों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फोर्स तैनात कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें