फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या कर फंदे से लटकाया

Wed, 24 May 2017 11:09 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
जांच करती पुल‌िस
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के गोगिया गोसाईपुरवा गांव में मंगलवार की देर रात एक नाबालिग किशोरी की हत्याकर उसे फंासी के फंदे से लटका दिया गया। बुधवार की सुबह उसका शव गांव के ही एक व्यक्ति के मड़हे में लटकता मिला। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी के पिता ने अपने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।       
विज्ञापन


कोतवाली देहात क्षेत्र के गोगिया गोसाईं पुरवा के रहने वाले किशोर चन्द भारती ने बताया कि उसकी पत्नी की कुछ साल पहले  मौत हो चुकी है। वर्तमान में वह रोजी रोटी के सिलसिले में लखनऊ में रहकर मजदूरी करता है। घर पर उसकी बूढ़ी मां रमरता देवी उसकी बेटी मीना 16 के साथ रहती है।

किशोर चंद भारती ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 8 बजे मीना अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन करने के बाद उसकी रमरता ने मीना के गायब होने की सूचना देर रात उसे दी। बेटी के अचानक लापता होने की खबर पाकर वह बुधवार की भोर में अपने घर पहुंचा।
विज्ञापन


किशोर चंद ने बताया कि गांव के लोगों की मदद से वह अपने बेटी की तलाश में लगा ही था कि पता चला कि गांव के ही शिव बहादुर भारती के मड़हे में उसके बेटी के शव के लटके होने की सूचना मिली। जब वह ग्रामीणों संग मौके पर पहुंचा तो मड़हे में भूसे के ढेर के बीच उसकी बेटी मीना का शव दुपट्टे के सहारे से लटक रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक मड़हे में जिस बांस के सहारे के मीना का शव लटक रहा था उसकी उंचाई महज 6 फीट के करीब ही है।

आशंका है कि मीना को मारकर फांसी के फंदे से लटका दिया गया है। मीना के पिता किशोर चंद भारती ने भी अपने बेटी की हत्या कर उसका शव लटका देने की आशंका जाहिर की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में किशोर चंद भारती ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए  देहात कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें