फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने छात्र को पीटा

Thu, 24 Dec 2015 11:01 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छपिया थाना क्षेत्र के ढड़उवा मेहनिया गांव में स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल के शिक्षक ने गुरुवार की सुबह विद्यालय पहुंचे एक छात्र को अकारण डंडे से जमकर पीटा। इस मामले में छात्र के पिता ने चौकी बभनान में आरोपी शिक्षक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



बस्ती जनपद के गौर थाना क्षेत्र के महुवा डाबर गांव के रहने वाले जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि उनका बेटा प्रदीप कुमार सिंह (14) गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के ढड़उवा मेहनिया गांव में स्थित एक कॉन्वेंट स्कूल में 10वीं का छात्र है। वह गुरुवार की सुबह स्कूल गया था। वहां विद्यालय के एक शिक्षक ने बिना कारण ही उसकी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। इससे प्रदीप को चोटें आई हैं।

इस मामले में जितेंद्र बहादुर सिंह ने शिक्षक के खिलाफ बभनान चौकी में तहरीर दी है। चौकी प्रभारी बभनान शैलेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें