विद्यालय परिसर में लघुशंका करने से मना करने पर शनिवार को गांव के कुछ लोगों ने एक शिक्षिका के साथ मारपीट की। शिक्षिका ने प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात से शिकायत की जिसकी पुलिस जांच कराने की बात कह रही है।
क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल पूरे दयाल में शास्त्रीनगर निवासी प्रभारानी सहायक अध्यापक हैं। उनके मुताबिक शनिवार को बच्चों की पढ़ाई के दौरान 10 साल का एक बच्चा परिसर में आकर लघुशंका करने लगा।
उसे मना करने पर बच्चे के परिवारीजन आ गए और एक महिला ने सहायक अध्यापिता के बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। अन्य लोगों ने मारपीट की। शोर सुनकर अन्य अध्यापक पहुंचे तो उन्हें भी हमलावरों ने गिरा दिया।
शिक्षिका ने घटना की शिकायत 100 नंबर पर की जिसके बाद देहात कोतवाली से पुलिस बल पहुंचा। शिक्षिका ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
कोतवाली देहात के प्रभारी फणीन्द्र सिंह यादव का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है।