नवाबगंज पुलिस ने शनिवार को हत्या के मामले में फरार दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुभागपुर गांव निवासी राजाराम को लोहे के राड से मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आरोपी अलीम निवासी सुभागपुर व शिवकुमार निवासी हरिहरपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
मनकापुर कोतवाली पुलिस ने बीते दिनों एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने के आरोपी विनोद कुमार निवासी घुनाही कोतवाली मनकापुर को गिरफ्तार कर लिया। उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र में स्वयं को पावर कॉर्पोरेशन का जेई बताकर खंभे से तार उतरवाने व ठगी करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक आरपीएस यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में नूर मोहम्मद निवासी धनौली कोतवालीनगर, राकेश शुक्ला निवासी पूरे बहोरी थाना कटरा बाजार व साहब तिवारी निवासी छिटनापुर थाना कटरा बाजार को गिरफ्तार कर लिया गया है।