सुबह करीब नौ बजे कारोबारी का शव पंजाब सीमा के पास खाई से बरामद कर लिया गया।
बकाया पैसा मांगने पर कर्जदारों ने साहूकार को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल साहूकार को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। साहूकार के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
घटना मंगलवार रात हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम परसपुर के पास हुई है। हरैया थानाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि जरवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पहलवानपुर निवासी कल्लू उर्फ राकेश यादव, पड़ोसी गांव निश्चलपुर के लाला यादव और नानबाबू यादव के साथ क्षेत्र में गन्ना खरीद-फरोख्त का धंधा करता है।
केश यादव के मुताबिक उसने कारोबार के लिए लाला तथा नानबाबू को करीब 40 हजार रुपये उधार दिए थे। राकेश दोनों से उधार दिया हुआ पैसा वापस मांग रहा था। मंगलवार को लाला तथा नानबाबू बाइक से पहलवानपुर गांव पहुंचे और राकेश को बाइक पर बिठा लिया कि चलो तुम्हारा पैसा देते हैं। राकेश दोनों के साथ चल दिया।
दोनों राकेश को लेकर गैसड़ी कोतवाली क्षेत्र के रजडेरवा चौराहा गए। वहां से यह कहकर गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के जैतापुर बाजार पहुंचे की वहां पैसा मिल जाएगा। जैतापुर में भी दोनों न राकेेेश को चकमा दिया। उसे लेकर महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के बलदेव नगर ले गए। बलदेवनगर में शाम होने पर दोनों राकेश को लेकर हरैया थाना क्षेत्र के परसपुर गांव के पास पहुंचे।
रात होने पर नित्यकर्म का बहाना कर बाइक सड़क के नीचे उतार दी। सन्नाटा मिलते ही दोनों ने राकेश को गोली मार दी और बाइक लेकर फरार हो गए। गोली राकेेेश के पीठ में लगी। राकेश घायलावस्था में भागकर पास चल रहे ईंट-भट्ठे पर पहुंचा। वहां से लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राकेश को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला मेेमोरियल अस्पताल पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने राकेेेश को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि राकेश के पिता गोली यादव की तहरीर पर लाला यादव और नानबाबू यादव के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज किया गा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।