फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालसाजी में तीन बैंक प्रबंधकों समेत सात पर केस

Mon, 28 Dec 2015 11:29 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
खतौनी में जालसाजी कर दूसरे काश्तकार की खतौनी पर नौ लाख रुपये लोन देने के मामले में तीन बैंकों के शाखा प्रबंधकों समेत सात लोग फंस गए हैं। इस मामले में होमगार्ड ने तीन शाखा प्रबंधकों समेत सात लोगों के खिलाफ  नगर कोतवाली में जालसाजी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


धानेपुर थाना क्षेत्र के ख्वाजाजोत के मजरा सेवकपुरवा निवासी होमगार्ड उदयदत्त पांडेय ने नगर कोतवाली में सोमवार को दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसके गांव में ही उसके नाम से 27 बीघा जमीन है।

उसी की खतौनी निकलवाने वह 20 दिसंबर को सदर तहसील गया था। वहां खतौनी निकलवाने पर उसे पता चला कि उसकी खतौनी बैंक ऑफ  बड़ौदा की कोतवाली नगर शाखा, बैंक आफ  इंडिया की मुख्य शाखा व इलाहाबाद बैंक की बालपुर शाखा में बंधक है।
विज्ञापन


उदयदत्त के मुताबिक तीनों बैंकों में जाकर जब उसने जांच की तो उसके नाम से 9 लाख 13 हजार रुपये लोन निकाले जाने का खुलासा हुआ।

उदयदत्त के मुताबिक वहां के शाखा प्रबंधकों ने उसे बताया कि उसकी खतौनी के 27 बीघा जमीन पर उसके नाम से किसान क्रेडिट कार्ड बना है।

उसकी खतौनी पर हनुमंता भारी गांव के रहने वाले वेद प्रकाश उर्फ मुन्ना शर्मा, उसकी पत्नी ने बेलहरी गांव निवासी अतुल कुमार और रामकुमार व बैंक प्रबंधकों की मिलीभगत से फर्जी दस्तावेज व अपनी फोटो लगाकर उसके नाम से खाता खोल लिया।

उसी खाते पर जालसाजी से बैंक ऑफ  बड़ौदा की नगर कोतवाली की शाखा से दो लाख 43 हजार, बैंक ऑफ  इंडिया की मुख्य शाखा से तीन लाख 86 हजार व इलाहाबाद बैंक की बालपुर शाखा से दो लाख 84 हजार कुल मिलाकर 9 लाख 13 हजार रुपये लोन निकाल लिया।

उदयदत्त के मुताबिक 24 दिसंबर को वह कन्जहनमऊ के सरकारी ट्यूबवेल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था तो रास्ते में वेदप्रकाश व राम कुमार मिल गए। जब उसने उनसे लोन के बारे में पूछा तो दोनों ने तमंचा सटा कर जान से मारने की धमकी दी। 

उदयदत्त ने नगर कोतवाली में बैंक ऑफ  बड़ौदा के शाखा प्रबंधक रंजीत कुमार, बैंक ऑफ  इंडिया के शाखा प्रबंधक बीबी शर्मा, इलाहाबाद बैंक बालपुर के शाखा प्रबंधक मुकेश, वेद प्रकाश शर्मा, उसकी पत्नी, रामकुमार व अतुल कुमार के खिलाफ  जालसाजी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अभय प्रताप मल्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें