फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड व छात्रों में मारपीट, फायरिंग

Tue, 06 Sep 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
छात्र को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर के एलबीएस कॉलेज में मंगलवार को दोपहर क्लास रूम से छात्र को बाहर निकालने को लेकर छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड में भिड़ंत हो गई। दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद छात्र कैंपस से बाहर निकल गए। बाद में तमाम छात्र कैंपस पहुंचे और गार्ड को पीटने लगे।
विज्ञापन


इसी बीच दोनों ओर से हवाई फायरिंग हुई, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। फायरिंग की सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी समेत कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन छात्रों को हिरासत में लिया है। मामले में सिक्योरिटी गार्ड ने कोतवाली नगर में पांच छात्रों को नामजद करते हुए एक दर्जन अज्ञात छात्रों के खिलाफ तहरीर दी है। 

लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज में मंगलवार को दोपहर क्लास रूम तीन में कुछ छात्र-छात्राएं मौजूद थे। इसी बीच महाविद्यालय का सिक्योरिटी गार्ड अरविंद कुमार यादव वहां पहुंचा और छात्र-छात्राओं को क्लास रूम से बाहर निकलने को कहा।
विज्ञापन


सिक्योरिटी गार्ड अरविंद का आरोप है कि इसी बीच उनमें से एक छात्र ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इसी को लेकर दोनों में मारपीट शुरू हो गई। अन्य छात्रों व कॉलेज प्रशासन के बीचबचाव पर मामला शांत हो गया और आरोपी छात्र कैंपस से बाहर चले गए। बवाल की सूचना पर प्राचार्य डीपी सिंह कैंपस पहुंचे और मुख्य नियंता ओंकार पाठक से घटना की जानकारी ले रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड का आरोप है कि कुछ देर बाद कई छात्र कैंपस में पहुंचे और कॉलेज प्रशासन के सामने ही उसे दोबारा पीटना शुरू कर दिया।

इसी बीच एक छात्र ने तमंचे से दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इसलिए उसे भी बचाव में हवाई फायरिंग करनी पड़ी। सिक्योरिटी गार्ड का आरोप है कि छात्रों ने उसका मोबाइल फोन व एक हजार रुपये भी छीन लिए।

घटना की सूचना पर एडीएम त्रिलोकी सिंह, एएसपी रवींद्र सिंह, सीओ सदर भरत यादव, कोतवाल नगर बृजेश सिंह ने कैंपस पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

प्राचार्य एलबीएस पीजी कॉलेज डीपी सिंह ने कहा कि कुछ छात्रों ने कॉलेज के सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट और फायरिंग की है। उसका मोबाइल व रुपये छीन लिए। इसे कतई बर्दास्त नहीं किया जाएगा। बवाल करने वाले छात्रों के खिलाफ सिक्योरिटी गार्ड ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई करेगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें