फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की डकैती

Tue, 20 Oct 2015 11:14 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के मध्यनगरी गांव में सोमवार की रात घर में घुसे बदमाशों ने पांच साल के बच्चे को असलहे के बल पर बंधक बना लिया। वे खुद को पुलिस कर्मी बता रहे थे। बदमाशों ने घर में रखे पांच लाख के जेवर और नकदी लूट ली। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


गृहस्वामी ने एक बदमाश को पहचान लिया। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने 13 संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। इनमें से तीन की शिनाख्त गृहस्वामी ने कर दी है।

तुलसीपुर थाना क्षेत्र के मध्यनगरी गांव निवासी जैनुल आबदीन ने बताया कि सोमवार की रात घर के सभी लोग सो रहे थे। इसी बीच घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर 12 बदमाश अंदर घुस आए। उन्होंने परिवारीजनों को बताया कि वे पुलिस कर्मी हैं तथा घर की तलाशी लेने आए हैं।
विज्ञापन


इसी दौरान बदमाशों ने पांच वर्षीय दिलशाद को असलहे के बल पर बंधक बना लिया और धमकी दी कि यदि कोई शोर मचाएगा तो वे बच्चे को मार देंगे।

बदमाशों ने घर में रखे 4200 रुपये और करीब पांच लाख के जेवर समेट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने जैनुल आबदीन को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया।

बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाकर घटना की सूचना ग्रामीणों तथा पुलिस को दी। जैनुल आबदीन ने घर में घुसे बदमाशों में से एक को पहचान लिया था।

पीड़ित से मिले सुराग पर पुलिस फौरन हरकत में आ गई। थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव ने बताया कि पीड़ित की सूचना पर आसपास के गांवों से 13 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इनमें से तीन लोगों की पहचान जैनुल आबदीन ने कर ली है। अन्य लोगों के बारे में भी छानबीन की जा रही है। शीघ्र ही घटना में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें