फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम जानकी मंदिर से राम-लक्ष्मण की मूर्ति चोरी

Mon, 27 Mar 2017 11:05 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
बैजपुर गांव के मजरे बाबा विशेश्वरदास कुट्टी के प्राचीन राम-जानकी मंदिर की पिछली दीवार में सेंध काटकर अंदर घुसे चोरों ने यहां स्थापित राम, लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति रविवार की देर रात पार कर दिया। इसी मंदिर से दो साल पहले भी जानकी जी की अष्टधातु की मूर्ति भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन


इस चोरी के बाद इस मंदिर की पहरेदारी करने की जिम्मेेदारी पुलिस के पास थी। जिस वक्त चोरी हुई उस समय भी पुलिस की ड्यूटी थी। चोरी गई मूर्ति की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपये  बताई जा रही है।        

थाना खोड़ारे क्षेत्र के बैजपुर गांव के मजरे बाबा विशेश्वरदास कुट्टी में सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज तहसील के बयारा गांव के रहने वाले साहू ठठेर ने अपने गांव से सटे पिरैला महंत दुर्गा भारती की देखरेख में तकरीबन 115 साल पहले इस मंदिर का निर्माण कराया था।
विज्ञापन


इसके बाद यहां राम-जानकी व लक्ष्मण की अष्टधातू की मूर्ति की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा कराई थी। गांव के लोगों ने बताया कि मंदिर स्थापना के बाद यहां पुजारी बाबा विशेश्वरदास थे, तभी से यह स्थान उन्हीं के नाम से मंदिर को जाना जाता है। इसके बाद यहां पुजारी जग्गी दास उर्फ  झोकन दास मंदिर पूजन-अर्चन करते रहे। मगर उनकी कुछ माह पहले मौत हो गई थी।

तभी से बैजपुर व आस-पास के गांवों के लोग यहां पूजा-पाठ करते चले आ रहे थे। रविवार की देर रात चोरों ने मंदिर की पिछली दीवार में सेंध काट दी और अंदर घुस आए। चोर यहां से राम व लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति लेकर फरार हो गए। देर रात दस बजे गांव के लोगों को मंदिर से मूर्तियां चोरी होने की जानकारी मिली तो हड़कम्प मच गया।

चोरी की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष खोड़ारे विनोद कुमार सरोज ने गांव वालों से जानकारी ली। इससे पहले मार्च 2015 में जानकी की अष्टधातु की मूर्ति प्रसाद चढ़ाने के बहाने मंदिर में आए दो लोग चुराकर फरार हो गए थे। इस मामले में बैजपुर गांव के रहने वाले ओंकार गुप्ता ने थाना खोड़ारे में अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ओंकार गुप्ता ने बताया कि चोरी गई मूर्तियों की कीमत अन्र्तराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ रुपए है।

गौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रभात वर्मा सूचना पाकर मंदिर पहुंचे और गांव वालों से पूरे घटना का जायजा लिया और लगाए गए सिपाहियों के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि सिपाही ड्यूटी पर नहीं आए थे। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए एसपी से हलका दरोगा व हलका सिपाही को तत्काल हटाने को कहा। थानाध्यक्ष खोड़ारे विनोद कुमार सरोज ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।        

बैजपुर गांव में राम जानकी मंदिर की सुरक्षा के लिए पिछले दो साल से यहां दो पुलिसकर्मियों की सशस्त्र ड्यूटी लगाई जाती रही है। यहां हर रोज दिन में भ्रमण कर हलका दरोगा व सिपाही मंदिर की सुरक्षा करते हैं तो रात में एक सिपाही समेत एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है।

रविवार की रात भी 9.10 बजे सिपाही हरिशंकर यादव व होमगार्ड घनश्याम वर्मा की थाना खोड़ारे से रामजानकी मंदिर की सुरक्षा के लिए रवानगी हुई थी। मगर सिपाही और होमगार्ड थाने से तो चले, पर मंदिर नहीं पहुंचे। इसी बीच चोरों ने मंदिर से मूर्तियां पार कर दी। सिपाही व होमगार्ड जब मंदिर पहुंचे तो मूर्ति चोरी की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।       
     
गोंडा। बैजपुर गांव के रामजानकी मंदिर में राम लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्ति चोरी होने के बाद सोमवार को पहुंची फोरेंसिक टीम ने मंदिर के अंदर फिंगर प्रिन्टस् के नमूने लिए और मंदिर की फोटोग्राफी की। जिससे विवेचना के दौरान चोरी के खुलासे में मदद ली जा सके। डाग स्कवॉयड ने भी मंदिर व आस-पास खोजी कुत्ते से चोरी का सुराग तलाशने का प्रयास किया। मगर टीम को कोई खास सुराग नहीं मिल सका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें