फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास मिला रेलकर्मी का शव

Sun, 04 Sep 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
युवक का सिर पत्थरों से कुचल दिया गया था। - फोटो : AmarUjala
मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास रविवार को सुबह एक रेलकर्मी का शव संदिग्ध हालात में पड़ा पाया गया। रेलकर्मी के सिर पर चोट के निशान व उसके दोनों हाथ जले मिले हैं, जिससे रेलकर्मियों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। 


मनकापुर रेलवे स्टेशन के बाहर साइकिल स्टैंड के पास रविवार की सुबह एक युवक का शव पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के निशान व दोनों हाथ जले हुए पाए गए। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ  समेत कोतवाली मनकापुर की पुलिस मौके पर पहुंची।

घटनास्थल कोतवाली मनकापुर क्षेत्र में होने के कारण कोतवाली मनकापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली मनकापुर के एसएसआई राहुल सिंह यादव ने बताया कि शव की शिनाख्त कर ली गई है।


एसएसआई के मुताबिक रेलकर्मियों ने युवक की पहचान दिनेश कुमार (32) पुत्र अशरफी लाल निवासी पंचखेड़ा थाना बीघापुर जनपद उन्नाव के रूप में की है। वह मनकापुर में गैंगमैन के पद पर तैनात था।

उन्होंने बताया कि उसकी शनिवार को बीसीएम ट्रैक मशीन की रखवाली करने में ड्यूटी लगी थी। दिनेश के सिर पर चोट के निशान व दोनों हाथ जले हुए पाए गए। इससे रेलकर्मियों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। एसएसआई ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें