फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले ही दिन दबोेचे गए आठ रोमियो

Wed, 22 Mar 2017 10:21 PM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 महिलाओं व छात्राओं से छींटाकशी की तो बच्चू धरे जाओगे। प्रदेश सरकार की सख्ती से एसपी ने जिले में एंटी रोमियो टीम का गठन कर दिया है। शासन की सख्ती से टीम ने तेजी दिखाते हुए पहले ही दिन बुधवार को आठ मजनुओं को दबोचा है।
विज्ञापन


सीओ सदर व सीओ प्रशिक्षू की अगुवाई में बुधवार को पुलिस व महिला पुलिस टीम के  साथ टीम ने शहर के सभी संवेदनशील एरिया में छापेमारी की। टीम ने शहर के अलग अलग स्थान से आठ लोगों को दबोचा।

टीम के लोग पकड़े गये लोगों का ब्यौरा दर्ज कर उन्हें कड़ी हिदायत देकर फिलहाल एक मौका सुधरने के लिए छोड़ दिया है। शासन की ओर से वादे के मुताबिक उठाए गये कदम पर फिलहाल पुलिस ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कदमताल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


लेकिन यह काम टीम का कितने दिन तक बरकरार रहेगा यह तो समय बताएगा। फिलहाल लोगों का मानना है कि पुलिस की एंटी रोमियो टीम की हनक से महिलाओं व छात्राओं में सुरक्षा का भाव पैदा होगा।       
     
जिले की एंटी रोमियो टीम सबसे पहले महिलाओं के अधिक आने जाने वाले स्थान व छात्राओं के कालेज के आसपास सभी संवेदनशील स्थलों को चिन्ह्ति करेगी। इसके बाद इनमें कहां कहां किस चौराहे व सड़क किनारे मजनुओं की बैठकी होती है और कौन कौन लोग रोज आज महिलाओं व छात्राओं पर कमेंट , हूटिंग और छेडख़ानी का प्रयास करते हैं इसका खाका बनाएगी।

इसके बाद यह टीम ऐसे स्थानों पर सही समय पर अचानक छापेमारी कर मजनुओं की गर्दन दबोचेगी। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर फर्जी तरह से मिले लोगों को बख्शा नही जाएगा।   जिले में इस तरह से शासन की ओर से पहले भी फरमान आते रहे हैं।

खासतौर से जब कालेज का दौर शुरू होता है या फिर कुछ खास तीज-त्यौहारों पर शासन की ओर से महिलाओं व छात्राओं के आने जाने वाले क्षेत्र में पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया जाता रहा है। पिछले साल जिले में टीम गठित कर आपरेशन मजनू चलाया गया था। लेकिन समय बीता बात आयी गई। रही बात पुलिस की तो पुलिस को भला बिना फायदे के काम की फर्सरत कहां है। चन्द दिन बाद चिन्हित स्थलों की ओर पुलिस कभी झांकने तक नही जाती है।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें