बता दें कि नगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी गांव के ही एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। 12 फरवरी 2015 को गांव के ही एक देव स्थान के बगल में खेत में नग्न अवस्था में उसकी लाश मिली थी। छात्रा के गले में उसका ही दुपट्टा कसा मिला था।
छात्रा के बाबा ने नगर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने हत्या का खुलासा करने के लिए गांव के कई संदिग्ध लोगों को उठाया। मगर सफलता नहीं मिली।
एएसपी रवींद्र सिंह ने बताया कि मामले में विवेचक शिवपति सिंह ने सीजेएम की अदालत में प्रार्थनापत्र देकर छात्रा की चाची और गांव के ही रहने वाले एक संदिग्ध युवक का नारको टेस्ट कराने की अनुमति मांगी थी। मगर अदालत ने प्रार्थनापत्र को खारिज कर दिया।